फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goods made of millions of computer parts store

कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान से लाखों का माल उड़ाया

Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Goods made of millions of computer parts store
चोरी - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने कहा-पुलिस नहीं करती नियमित गश्त
विज्ञापन

 बीते गुरुवार की रात चोरों ने नगर के थाना रोड स्थित एक कंप्यूटर की दुकान में पीछे से नकब लगाकर चार लैपटॉप समेत लाखों रुपये के कंप्यूटर पार्टस चुरा ले गए। नगर में हुई इस चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है। चोरी की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। 

नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी नय्यर खान की नगर के मोहल्ला संख्या एक थाना रोड स्थित कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान है। बीते गुरुवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान को बंद करके गया। अगले दिन सुबह जैसे ही उसने दुकान का ताला खोला तो देखा सारा सामान फैला हुआ मिला। एक खिड़की टूटी मिली। जिसे तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे थे। नय्यर खां ने बताया कि दुकान में रखे चार लैपटॉप, चार सीसीटीवी कैमरे, हार्डडिस्क, डीवीआर, एलसीडी, पांच सौ रुपये की नगदी चुराकर ले गए। उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी है। नगर के थाना रोड पर हुई इस चोरी की घटना से नगर में सनसनी फैल गई है। लोग अपने असुरक्षित महसूस कर रहे है। व्यापारियों का कहना है कि थाना पुलिस नगर में नियमित रोड गश्त नहीं कर रही है। जिसके कारण चोरी और लूट की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed