{"_id":"66fb048bc41e1909132fb5843532e5ed","slug":"gold-theef-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो! इकबाल भाई, ... मेरे पास सोने का बिस्कुट है ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेलो! इकबाल भाई, ... मेरे पास सोने का बिस्कुट है
ujani
Updated Mon, 05 Jan 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन सोमवार, समय करीब पौने चार बजे। डॉ. मोहम्मद इकबाल के सेल फोल की घंटी बजी। कॉल रिसीव की तो कॉल करने वाले ने खुद को मथुरा का रियाजुद्दीन बताया। बोला, मेरे पास सोने का बिस्कुट है। लेना है तो अगली कॉल का इंतजार करें। फिर मथुरा चले आना।
रियाजुद्दीन ने नगर निवासी डॉ. मोहम्मद इकबाल को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह झांसे में नहीं आए। डॉ. इकबाल के मुताबिक, इस नंबर से उन्हें पहले कभी कोई काल नहीं आई। काल करने वाले ने यह भी कहा कि किसी को कुछ मत बताना। फायदा आपका हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वैसे, कॉल करने वाले शख्स ने यह जरूर कहा कि सोच लो, सौदा ठीक लगे तो अगली कॉल का इंतजार करना। मथुरा में रोडवेज बस स्टैंड के पास घर है। चले आइए, वहीं पर बाकी बात करेंगे। डा. इकबाल ने उससे कहा कि ज्यादा परेशान किया तो पुलिस को नंबर बताकर कार्रवाई करा देंगे। इसके बाद से सेलफोन नंबर स्विच ऑफ है।
व्यापारी के नंबर पर भी आ चुकी है कॉल
डॉ. मोहम्मद इकबाल को मथुरा का निवासी बताते वाले जिस शख्स ने कॉल की, उसी तरह से महीना भर पहले एक व्यापारी के सेलफोन पर भी सोने की बिस्कुट के सौदे के लिए कॉल आई थी। पर उस वक्त कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया लेकिन बुलावा मथुरा के लिए था।
विज्ञापन
लोगों को इस तरह की किसी भी कॉल पर विश्वास नहीं करना चाहिए। लालच देकर ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। अगर किसी के पास ऐसी कॉल आई तो वह पुलिस की मदद ले। सर्विलांस के जरिए कॉल करने वाले के नाम और पते की जानकारी हासिल की जा सकती है। - रामसूरत यादव, कोतवाल।