फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ghaziabad police abductors raised from kakrala

गाजियाबाद पुलिस ने ककराला से अपहृर्ता को उठाया

Mon, 15 Feb 2016 11:42 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 15 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद से अगवा स्नैप डील कंपनी की सेक्रेटरी और आईडी इंजीनियर दीप्ति सरना अपहरण कांड के तार बदायूं से जुड़े पाए गए हैं। अलापुर थाने के कस्बा ककराला से गाजियाबाद पुलिस ने फहीम नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने वाले फहीम के भतीजे माजिद को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दीप्ति सरना अपहरण कांड में इन दोनों का हाथ है। गाजियाबाद पुलिस की टीम माजिद को साथ लेकर सोमवार को इंस्पेक्टर अवनीश गौतम के साथ ककराला पहुंची थी।
गाजियाबाद के कवि नगर में रहने वाले नरेंद्र शर्मा की बेटी आईटी इंजीनियर दीप्ति सरना ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी स्नैप डील की सेक्रेटरी हैं। 10 फरवरी को वह गुडगांव ऑफिस से अपने घर के लिए निकली थीं। जिस ऑटो में दीप्ति बैठी थी उसको ककराला के वार्ड नंबर 25 निवासी माजिद खां पुत्र शाहिद खां चला रहा था। रास्ते में हिंडनपुल के पास माजिद ने अपने चाचा फहीम पुत्र फुल्लू समेत पांच लोगों के साथ मिलकर दीप्ति को अगवा कर लिया। देर रात तक जब दीप्ति घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों को चिंता हुई। दीप्ति के पिता नरेंद्र शर्मा के मुताबिक अपहरण से पहले दीप्ति ने उनको फोन किया था। वह घबराई हुई थी और ऑटो ड्राइवर से उसकी झड़प हो रही थी। इसके बाद दीप्ति का फोन बंद हो गया। हालांकि, करीब 36 घंटे के बाद दीप्ति नाटकीय ढंग से घर लौट आई थीं।
विज्ञापन

नरेंद्र शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अपहृताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आईटी इंजीनियर के अपहरण की वारदात से शासन तक हरकत में आ गया। सूत्रों की मानें तो खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एसएसपी धर्मवीर सिंह को इस मामले में जल्द वर्कआउट के लिए कहा था। एसएसपी ने पुलिस की पांच टीमों को लगा दिया था। मोबाइन सर्विलांस टीम ने माजिद खां को गिरफ्तार किया। इसके बाद वारदात की परतें खुलती गईं। घटना में माजिद का चाचा फहीम भी शामिल था। सोमवार को गाजियाबाद पुलिस की टीम ने इंस्पेक्टर अवनीश गौतम के साथ ककराला में छापामारी करके फहीम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसको अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
15 दिन पहले गाजियाबाद गया था फहीम
बदायूं। दीप्ति के अपहरण की स्क्रिप्ट गाजियाबाद में ही लिखी गई थी। माजिद को पूरे प्लान के बारे में जानकारी थी। माजिद कई साल से गाजियाबाद में ही रहकर ऑटो रिक्शा चलाता है। करीब 15 दिन पहले माजिद ने अपने चाचा फहीम को भी गाजियाबाद बुला लिया था। अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद फहीम 13 फरवरी को ही गाजियाबाद से ककराला लौटा था।

-----
वर्जन-
माजिद और फहीम को पूरी घटना की जानकारी थी। माजिद से पूछताछ के बाद ही फहीम को गिरफ्तार किया गया है। अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद 13 फरवरी को फहीम गाजियाबाद से बदायूं चला गया था।-अवनीश गौतम, इंस्पेक्टर गाजियाबाद पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed