{"_id":"58cc27234f1c1b295a32ab79","slug":"from-the-flesh-of-cattle-filled-milk-tanker-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं के मांस से भरा दूध का टैंकर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशुओं के मांस से भरा दूध का टैंकर पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो मूसाझाग।
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर में मिला 80 क्विंटल मांस, एक तस्कर दबोचा
दो मांस तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल
गोवंशीय पशुओं और मांस के तस्करों ने तस्करी के तरीके बदल दिए हैं। अब दूध के टैंकर में भरकर गोवंशीय मांस की तस्करी शुरू हो गई है। शुक्रवार को मूसाझाग थाना क्षेत्र में यूपी 100 ने गोवंशीय पशुओं के मांस से भरा दूध का टैंकर पकड़ लिया। इस दौरान एक मांस तस्कर भी पकड़ा गया पर उसके दो साथी भागने में सफल रहे। गोवंशीय पशुओं का मांस दूध के टैंकर में भरकर संभल ले जाया जा रहा था। फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।
यूपी 100 की पीआरवी की शुक्रवार सुबह नई सड़क तिराहे के पास ड्यूटी थी। पुलिस को दातागंज की ओर से आता हुआ एक दूध का टैंकर दिखा। सिपाहियों ने शक होने पर टैंकर के चालक को रुकने का इशारा किया। इस पर टैंकर के चालक ने वाहन दौड़ा दिया। सिपाहियों ने टैंकर का पीछा शुरू कर दिया। मांस तस्करों ने मनकापुर कौर तिराहे के पास टैंकर रोका और उससे उतर कर भागने लगे। ऐसे में दो तस्कर भागने में सफल रहे। संभल जिले के थाना हयातनगर के सराय तरीन निवासी मुनव्वर पुत्र मोहम्मद हुसैन को पुलिस ने दबोच लिया। उसने पुलिस को बताया कि मांस संभल ले जाया जा रहा था। वहां इसकी बिक्री होनी थी। मामले में पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बरामद मांस को पुलिस ने दफन करा दिया है। फरार हुए दोनों तस्करों की तलाश की जा रही है।
दूध के टैंकर से मांस तस्करी का पहला मामला आया सामने
बदायूं। जिले में कैंटर और टैंकर से गोवंशीय पशुओं की तस्करी के मामले तो कई बार सामने आ चुके हैं लेकिन दूध के टैंकर से गोवंशीय पशुओं की मांस की तस्करी का पहला मामला सामने आया है। ताजा मामला सामने आने के बाद साफ हो गया है कि मांस तस्करों ने पुलिस को चकमा देते के लिए नए-नए तरीके इजाद कर लिए हैं। काफी हद तक मांस और पशु तस्कर पुलिस को चकमा देने में कामयाब भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
गोवंशीय पशुओं से भरा वाहन छोड़ कर भागे तस्कर
इस्लामनगर। गोवंशीय पशुओं से भरा हुआ टाटा-407 वाहन छोड़कर तस्कर भाग गए। वाहन से पुलिस ने आठ गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यूपी 100 में तैनात अनूप सिंह शुक्रवार सुबह गश्त पर थे। पुलिस को एक टाटा-407 वाहन दिखा। शक होने पर चालक को रुकने का इशारा किया गया। इस पर चालक ने वाहन दौड़ा दिया। चालक और तस्कर चलते वाहन से कूद कर भाग गए। वाहन खाई में पलट गया। इसमें भरे पशु भी चुटैल हो गए। बरामद पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।