फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four injured including teenager in road accidents

सड़क हादसों में किशोर समेत चार लोग घायल

Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four injured including teenager in road accidents
accident
सड़क हादसों में किशोर समेत चार लोग घायल
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में बाइक और साइकिल सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक किशोर भी शामिल है।      

पहला हादसा सुबह बाइपास पर संजरपुर मोड़ के नजदीक हुआ। कासगंज में गंजडुडवारा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी रोहित (23) पुत्र रामविलास छोटे भाई 12 वर्षीय कुलदीप के साथ बाइक से मिहौना गांव आया। लौटते समय वह पहिए में हवा चेक कराने के लिए मुड़ा, उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। रोहित और कुलदीप घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। इसके अलावा बदायूं रोड पर बसोमा मोड़ के पास मुजरिया निवासी बाइक सवार संजय (22) पुत्र वीरेंद्र को सामने से पिकअप ने टक्कर मार दी। बाइक उसके भाई के साले की शादी में दो दिन पहले ही मिली थी। वह शादी में शामिल होकर ही लौट रहा था। घायल संजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर, पंजाबी कॉलोनी में लिंक रोड पर मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी साइकिल सवार 75 वर्षीय रामप्रसाद शर्मा को बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। रामप्रसाद के सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed