फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two people, including an elderly person, killed after being hit by a train

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग समेत दो की मौत

Sat, 17 Oct 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two people, including an elderly person, killed after being hit by a train
शाहजहांपुर। रोजा और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बीच दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। मोहनगंज रेलवे फाटक के पास पत्नी के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रहे बुजुर्ग रनथ्रू ट्रेन की चपेट में आ गए तो रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने पटरी पर लेटकर जान दे दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे गेट नंबर 323 रोडवेज फाटक के पास पुवायां के गांव रघुनाथपुर निवासी विश्राम सिंह (65) पत्नी कमला के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान रनथ्रू ट्रेन की चपेट में आने से वह उछलकर फाटक से टकरा गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कमला आगे निकल गईं थीं, जबकि विश्राम सिंह पीछे रह गए। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी पत्नी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर बरेली दिशा की ओर खंभा संख्या 1238/11-13 के पास हुई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे 25 वर्षीय युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी इंस्पेक्टर रमांकर यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान खुटार के गांव औरंगाबाद निवासी मोहम्मद रजा के रूप में हुई। उसकी जेब से बरेली का रेल और बस टिकट मिला है। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed