फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Samadhi demolished during field ploughing; threats issued when challenged

Budaun News: खेत जोतने के दौरान समाधि तोड़ी, विरोध करने पर धमकाया

Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Samadhi demolished during field ploughing; threats issued when challenged
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सर्वा में खेत की जुताई के दौरान माता-पिता की समाधि तोड़ने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामवरन के अनुसार, उनके खेत के बराबर में ही गांव के रवेंद्र का खेत है। उनके खेत की मेड़ किनारे उनके माता-पिता की पक्की समाधि बनी हुई है। आरोप है कि 30 जुलाई को रवेंद्र ने ट्रैक्टर से जुताई करते समय समाधियों के बीच बनी पैकाड़ी और पूर्व दिशा की समाधि का कोना तोड़ दिया। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रवेंद्र के पास सवा सात बीघे का पट्टा है, जबकि वह 10 बीघा जमीन जोत रहा है और ग्राम समाज की भूमि पर ट्यूबवेल बना रखा है। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed