फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   four including one woman died in an accident

हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत

Thu, 24 Dec 2015 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 24 Dec 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
four including one woman died in an accident
आठ लोग घायल हुए, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

सहसवान और कादरचौक में सड़क हादसे
 
  बुधवार रात करीब 11 बजे गांव सिलहरी के पास डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक महिला और एक बालक की मौत हो गई। थाना बिल्सी के गांव हरगमपुर निवासी नीरज का मौसेरा भाई मिथुन नोएडा में नौकरी करता था। वहां उसकी मौत हो गई थी। परिवार वाले डीसीएम से मिथुन का शव लेकर आग रहे थे। रास्ते में गांव सिलहरी के पास डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में शारदा देवी पत्नी चंद्रपाल और उनकी नातिन शानू पुत्री नीरज की मौत हो गई। जबकि शिखा, भूरे, मुकेश, मदन, मुन्नी देवी घायल हो गए। हादसे के बाद मेरठ हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया।
दूसरा हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चोई के पास हुआ। जरीफनगर थाने के गांव करियाबैन निवासी उमेश पुत्र भागीरथ अपने रिश्ते के मामा वीरपाल और शिवम के साथ बाइक से सहसवान आ रहे थे। नगला चोई के पास उमेश की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उमेश की मौत हो गई। वीरपाल और शिवम गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

कादरचौक। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसा कादरगंज गंगा पुल के पास हुआ।
थाना क्षेत्र के गांव मुंता नगला निवासी आबिद पुत्र साबिर बाइक से गंडुंडवारा की ओर जा रहा था। कादरगंज पुल पर उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर नबावगंज नगरिया का संजीव गुप्ता सवार था। हादसे में आबिद की मौत हो गई। संजीव गुप्ता गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed