{"_id":"596ba13b4f1c1b75778b4654","slug":"four-dealers-injured-in-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर्स के बीच फौजदारी, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर्स के बीच फौजदारी, चार घायल
बदायूं।
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर्स के बीच फौजदारी, चार घायल
- फोटो : प्रापर्टी डीलर्स के बीच फौजदारी, चार घायल
मोहल्ला मीरा सराय में दो प्रापर्टी डीलर्स के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों ओर से असलहे भी निकल आए। इससे अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी यूपी 100 एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी हैं।
शहर के मीरा सराय निवासी पूर्व प्रधान गोप का बेटा नदीम और नाहर खां सराय नई बस्ती का किश्वर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दोनों के मोहल्ले आसपास हैं। रविवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। इसमें नदीम, किश्वर और उसके भाई जफर समेत चार लोग घायल हो गए। नदीम का आरोप है कि वह दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान किश्वर अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और मारपीट शुरू कर दी। असलहे भी लहराए। वहीं, किश्वर का आरोप है कि नदीम ने उससे रंगदारी में एक लाख रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर वह अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। इन लोगों पर असलहे भी थे। सभी ने मारपीट कर उसे और उसके भाई जफर को घायल कर दिया। सूचना दिए जाने के बाद भी करीब एक घंटे तक यूपी 100 नहीं पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली भरत कुमार गौतम का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।