फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   firing on girl student

पढ़कर घर लौट रही छात्रा को दिनदहाड़े गोली मारी

Sat, 13 Oct 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 13 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोई भट्ठे के सामने एक युवक ने शुक्रवार शाम छात्रा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। उस समय छात्रा मुरादाबाद की टीएमयू से घर लौट रही थी। छात्रा की हालत गंभीर है उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। इस मामले में देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

24 वर्षीय छात्रा अमृता सिंह पुत्री सुरेंद्र पाल सिंह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी है। वह मुरादाबाद की टीएमयू से डीएलएड कर रही है। वहीं कमरा लेकर किराये पर रहती है। शुक्रवार शाम छात्रा अपने घर लौट रही थी। रास्ते में वजीरगंज इलाके में सोई भट्ठे के सामने उसे एक युवक ने गोली मार दी और वह मौके से फरार हो गया। उस समय हाईवे से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वजीरगंज पुलिस को दी। 
विज्ञापन

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्रा कुछ होश में थी। जानकारी लेने पर छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसे डहरपुर निवासी युवक ने गोली मारी है। उसने युवक का नाम भी बताया। उसने कहा है कि अगर बच गई तो वह घर में घुसकर गोली मारेगा। पुलिस ने आनन फानन में छात्रा को जिला अस्पताल भेज दिया। उसकी कनपटी पर गोली लगी है। छात्रा किस वाहन से लौट रही थी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed