फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing in happiness , Three injured

खुशी में फायरिंग, तीन लोग घायल

Thu, 07 Jul 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव करियाबैन में मंगलवार रात लगुन समारोह के दौरान खुशी में असलाहों से की गई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

संभल जिले के थाना गुन्नौर के गांव तोतापुर निवासी झंडू सिंह ने अपनी बेटी मीरा की शादी जरीफनगर थाने के गांव करियाबैन निवासी हरपाल के बेटे से तय की थी। मंगलवार को लगुन समारोह था। झंडू सिंह अपने नाते रिश्तेदारों के साथ करियाबैन आया हुआ था। रात में कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने खुशी में असलाहों से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक असलाह की नाल नीचे झुक गई। छर्रे लगने से मीरा का पिता झंडू और चाचा टुंडी समेत गंगा सहाय नाम का एक ग्रामीण घायल हो गया। इससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन

खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। किसी की ओर से अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है। एसओ नरेंद्र पाल यादव का कहना है कि इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर आती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed