{"_id":"592d994f4f1c1bdf7bbdb254","slug":"fire-in-vehicles-engaged-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में लगी वाहनों में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में लगी वाहनों में आग
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
Updated Tue, 30 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली कोतवाली परिसर में हड़कंप, जैसे-तैसे पाया काबू
कोतवाली परिसर में खड़े वाहनों में सोमवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे थाने में खलबली मच गई। घंटे भर तक आग सुलगती रही। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे पानी डालकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी। आग से थाने में खड़े निष्प्रयोजित सात वाहन जल गए। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी।
आग लगने से बड़ा हादसा हो जाता क्योंकि थाना परिसर में जहां वाहनों में आग लगी थी, उसी जगह के पास स्टोर रूम में जब्त किए सात गैस के सिलेंडर रखे थे। आग लगने के बाद आनन-फानन में स्टोर का ताला तोड़ कर सातों सिलेंडरों को निकलवाया गया। आस-पास के लोगों की सक्रियता से आग बुझा दी गई और एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।