फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   farmer shot dead in field

सिंचाई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Wed, 14 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 14 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
farmer shot dead in field
गन शॉट
कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़िया में खेत पर सिंचाई कर रहे किसान ब्रजभान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव उसके खेत से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। उसके एक गोली सिर में और एक पेट में मारी गई। मृतक के भाई महेंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली के गांव भुड़िया निवासी 50 वर्षीय ब्रजभान पुत्र ख्यालीराम मंगलवार रात अपने भाई महेंद्रपाल के साथ खेत पर सिंचाई करने गया था। रात में महेंद्रपाल तो घर पर आ गया। ब्रजभान वहीं रुक गया। वह सुबह तक घर पर नहीं आया। परिवार वालों ने अनुमान लगा लिया कि वह खेत पर ही सो गया था। ब्रजभान के दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी बुधवार सुबह उसे चाय देने खेत पर पहुंची। यहां ब्रजभान नहीं मिला। उसने तलाश किसी तो खेत से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर ब्रजभान का शव पड़ा था। उसके सिर और पेट में गोली लगी थी। खबर मिलने पर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव के पास ही पुलिस को एक जोड़ी जूते और महिला की एक जोड़ी चप्पल भी मिली हैं। मृतक के भाई महेंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के परिवार वाले किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नहीं हुई थी शादी, फिर भी दो पत्नियां
दातागंज। ब्रजभान की शादी नहीं हुई थी। फिर भी उसकी दो पत्नियां हैं। दोनों ही उसके साथ रहती हैं। एक महिला को वह कई साल पहले लाया था। वह उसके साथ पत्नी की तरह रहती थी। करीब एक साल पहले गांव के रामपाल की मौत हो गई थी। इसके कुछ दिनों के बाद रामपाल की पत्नी भी ब्रजभान के साथ पत्नी की तरह रहने लगी थी। रामपाल के एक भाई की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। गांव के लोगों की मानें तो भले ही ब्रजभान के परिवार के लोग किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हों। लेकिन, उसका नाता अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर शराब भी पी गई
दातागंज। पुलिस का दावा है कि जिस स्थान पर ब्रजभान का शव मिला वहां शराब भी पी गई। जाहिर है कि ब्रजभान की हत्या करने वाले उसके जानने वाले रहे होंगे। मौके एक एक जोड़ी जूता और एक महिला की चप्पलें मिलने के बाद पुलिस उलझी हुई नजर आ रही है। मौके से शराब के पाउच मिलने की बात भी कही जा रही है। 


मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार वाले किसी रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। मामले में पड़ताल की जा रही है।
-राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed