{"_id":"58d40aad4f1c1be6211a1ed3","slug":"farmer-returns-from-farm-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रहे किसान को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से लौट रहे किसान को गोली मारी, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
gunpoint
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वजीरगंज में आंवला रोड पर देवी मंदिर के पास वारदात
आंवला रोड पर देवी मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने किसान को पीटने के बाद गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। घायल किसान के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, कातिलाना हमले की वजह तहरीर में नहीं बताई गई है।
वजीरगंज कस्बे के वार्ड नंबर चार नई बस्ती मोहल्ला बनिया निवासी 40 वर्षीय यासीन पुत्र नौशे का पड़ोस के गांव नगला हुसैनपुर में खेत है। गुरुवार को सुबह यासीन खेत से सिंचाई करके लौट रहा था। रास्ते में आंवला रोड पर देवी मंदिर के पास उन्हें गोली मार दी गई। घायल यासीन के भतीजे शाकिर की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड नंबर तीन मोहल्ला मुमताज नगर के मुन्ना पुत्र एवज, उस्मान, इरफान और लुकमान पुत्र अली अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाकिर का आरोप है कि घटना के वक्त वह देवी मंदिर आंवला रोड के पास से गुजर रहा था। उसके चाचा यासीन को मुन्ना, उस्मान, इरफान और लुकमान पीट रहे थे। बाद में उसको गोली मार दी। वहीं, एसओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यासीन को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर है।