{"_id":"578902734f1c1ba64e13ef84","slug":"family-hostage-given-to-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर परिवार को दीं यातनाएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर परिवार को दीं यातनाएं
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर परिवार को दीं यातनाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आलपिन चुभाईं, महिला के बाल काटने का आरोप
कुछ लोगों ने 10 साल की लड़की समेत उसके परिवार को कई दिन तक बंधक बनाकर पीटा। इनके शरीर पर आलपिन चुभाई गईं। एक महिला के बाल भी काट दिए। मामला सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। अलापुर पुलिस ने पीड़ितों को कुंवरगांव थाने भेज दिया है।
थाना कुंवरगांव के गांव हुसैनपुर निवासी पप्पू अंसारी गांव के ही आदिल के यहां नौकरी करता था। पप्पू अंसारी का कहना है कि उसकी बेटी फरहाना को आदिल का पिता आबिद यह कहकर दिल्ली ले गया था कि वह वहां पढ़ती रहेगी। वहां आबिद फरहाना से घर का सारा काम कराता था। 10 जुलाई की रात आदिल, आबिद, नासिर और गुड्डू रात में उसके घर पहुंचे। आबिद ने आरोप लगाया कि फरहाना ने उसके घर से 18 लाख रुपये और सोने के कीमती जेवर चोरी किए हैं। जब उसने मना किया तो उसकी हसीन बानो और बेटे दानिश को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए।
इन सभी लोगों को मोहल्ला सोथा के एक घर में बंधक बनाकर रखा। वहां सभी को प्रताड़ित किया। हसीन बानो का आरोप है कि उन सभी को आलपिन चुभाई गईं साथ ही उसके बाल भी काटे। इसके बाद सभी लोग अलापुर थाने के कस्बा जगत स्थित हसीन बानो के मायके गए। यहां से हसीन बानो की वृद्घ मां को बंधक बना लिया। उसको भी कई दिन तक पीटा गया। हसीन बानो किसी तरह से बचकर निकल गई। शुक्रवार को वह अलापुर थाने पहुंची। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामला अलापुर थाने का नहीं था। ऐसे में पुलिस ने सभी को कुंवरगांव थाने भेज दिया है।
विज्ञापन
------
मामला अलापुर थाने का नहीं है। उच्च अधिकारियों को इस बारे में बता दिया गया है। सभी लोगों को कुंवरगांव थाने भेज दिया गया है। एक पक्ष चोरी का आरोप लगा रहा है और दूसरा पक्ष प्रताड़ित करने का आरोप।
-एपी सिंह यादव, एसओ अलापुर