फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Examine the slide of a girl trapped in pathology

पैथालॉजी में फंसी बालिका की स्लाइड जांच

Wed, 05 Aug 2015 06:28 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 05 Aug 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गैंगरेप का शिकार 12 वर्षीय बालिका की मेडिकल रिपोर्ट अब तक तैयार नहीं हो सकी है। हालांकि बालिका की प्राइमरी मेडिकल और उम्र की जांच की रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है, लेकिन अब तक उसकी स्लाइड जांच में फंसी हुई है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी से स्लाइड जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो सकेगा कि बालिका के साथ गैंगरेप हुआ या नहीं। डॉक्टरों की लापरवाही से पहले ही उसके मेडिकल में देरी हो गई थी।
उघैती के एक गांव में शुक्रवार को 12 साल की बालिका से तीन किशोरों ने गैंगरेप किया था। शनिवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार और रविवार को उसका मेडिकल नहीं हो सका। सोमवार को प्राइमरी मेडिकल हुआ। इसमें प्रथम दृष्टया रेप की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद स्लाइड बनाकर जिला अस्पताल की पैथालॉजी भेज दी गई। यह स्लाइड पैथालॉजी में फंस गई है। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते पांच दिन बाद भी पुलिस को स्लाइड जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

इधर, बुधवार को बालिका के प्राइमरी मेडिकल की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट और सीएमओ के यहां से उम्र की जांच रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। मेडिकल परीक्षण के आधार पर सीएमओ ने बालिका की उम्र 12 साल घोषित की है। सप्लीमेंट्री जांच रिपोर्ट में भी उसके साथ गैंगरेप होने की प्रथम दृष्टया पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की नजरें अब स्लाइड जांच रिपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जिला अस्पताल में लटकती है स्लाइड जांच
बदायूं। रेप-गैंगरेप के मामले में प्राइमरी मेडिकल जिला महिला अस्पताल में होता है। रेप के मामले में अक्सर यहां से स्लाइड बनाकर जिला अस्पताल की पैथालॉजी भेज दी जाती है। पैथालॉजी में अक्सर स्लाइड की जांच कई-कई दिन लटकी रहती है। संवेदनशील मामलों में भी जिला अस्पताल की पैथालॉजी के स्तर से भी लापरवाही बरती जाती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है।

----------
पांच दिन के बाद भी रेप केस में स्लाइड की जांच न होना गंभीर बात है। जिला अस्पताल प्रशासन से स्लाइड जांच में देरी होने के विषय में बात की जाएगी। अगर कहीं पर लापरवाही हुई है तो कार्रवाई होगी।
-डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed