{"_id":"c8d65a8c533ac3e70be4e21a57345a5e","slug":"dowry-for-a-married-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला
Binavar
Updated Thu, 28 May 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक न मिलने पर ससुराली विवाहिता की हत्या कर घर बाहर से बंद करके भाग गए। खबर मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बिनावर थाने के गांव बरखेड़ा निवासी कल्यान सिंह ने तीन साल पहले अपनी बेटी संजू (21) की शादी थाना क्षेत्र के गांव रफियाबाद के अवनेश सिंह के पुत्र रवि के साथ की थी। शादी के एक साल बाद कल्यान सिंह की हादसे में मौत हो गई थी। मृतका के भाई हरवीर सिंह का आरोप है कि दहेज में मिली बाइक रवि ने बेच दी थी। इसके बाद वह दूसरी बाइक की मांग कर रहा था। बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने संजू की गला दबाकर हत्या कर दी। घर बाहर से बंद करके भाग गए। गांव वालों से उनको खबर मिली। मायका पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी आरएस धामा और थाना पुलिस गांव पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरवीर की ओर से पति रवि, ससुर अवनेश सिंह, चचिया ससुर लाल सिंह और सास देववती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन