फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Do not wear helmets, it is heavy

हेलमेट न लगाना फिर  पड़ा भारी, गंवाई जान

Sun, 16 Jul 2017 11:02 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Do not wear helmets, it is heavy
accident - फोटो : graphic
अंबेडकर चौराहे पर बाइक सवार उदयवीर की मौत का मामला           
विज्ञापन

अगले साल करने थे जवान बेटी के हाथ पीले      

अंबेडकर चौराहे के पास शनिवार शाम को सड़क हादसे में मौत का शिकार बने पालपुर गांव के उदयवीर के शव के पोस्टमार्टम में जो कुछ सामने आया उसने एक बार फिर बाइक सवारों के हेलमेट नहीं लगाने की प्रवृत्ति से होने वाले नुकसान पर मुहर लगा दी। उदयवीर के शरीर पर कोई ऐसी चोट नहीं पाई गई जो जानलेवा बनती लेकिन सिर में ऐसी चोट लगी मिली जो उसे उसके जान जाने का कारण बना। 
उदयवीर जिस बाइक से शनिवार शाम को बाजार जाने की कहकर निकला, वह उसकी नहीं थी। घर से निकलते वक्त उदयवीर से उसके छोटे भाई अंगदपाल ने कहा भी था कि हेलमेट लगाकर जाओ, पर उदयवीर न ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि हालांकि कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती लेकिन वह हेलमेट लगाकर जाते तो उनकी जान बच सकती थी।     
विज्ञापन

उदयवीर, पांच बच्चों का इकलौता खेवनहार था। करीब आठ साल पहले पत्नी रामबेटी की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। पांच बच्चों में सबसे बड़ी ऊषा शादी लायक है। अगले साल ऊषा की शादी के लिए वह वर की तलाश में था। दो लड़के हैं लेकिन कम उम्र की वजह से दोनों में एक भी ऐसा नहीं जो तीन बहनों का फिलहाल खेवनहार बन पाए। उदयवीर की बूढ़ी मां बीवोदेवी भी बदहवास है। उनको रोता देख कई लोगों की आंखें नम हो गईं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया का कहना है कि पुलिस बिना हेलमेट बाइक चलाने पर कार्रवाई करती है और आगे भी करती रहेगी लेकिन लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। 

--
पुलिस भी कम करती है बिना हेलमेट बाइक सवारों पर गौर      
उझानी। सड़क हादसों में ज्यादातर बाइक सवारों की मौत की वजह तेज रफ्तार और हेलमेट का ही होता है। ऐसा नहीं कि सफर के दौरान सड़कों पर सफर के दौरान पुलिस की नजर ऐसे लोगों पर नहीं पड़ती पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई नहीं की जाती।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed