फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Depressed elderly killed by train in Bagran

बगरैन में अवसादग्रस्त वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी

Mon, 26 Jun 2017 11:33 PM IST
बगरैन।
बगरैन। Updated Mon, 26 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Depressed elderly killed by train in Bagran
डिप्रेशन के चलते आत्महत्या
आर्थिक तंगी से परेशान बुजुर्ग से परिवार हो गया था दूर      
विज्ञापन

वजीरगंज में बगरैन रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदा      

थाना वजीरगंज के गांव बगरैन में अर्थिक तंगी से परेशान अवसादग्रस्त वृद्ध ने सोमवार को ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। गांव और परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को भी इस बारे में सूचना नहीं दी गई है।      

वजीरगंज थाने के गांव गरगैया निवासी 62 वर्षीय नत्थू मौर्य पुत्र भगवानी मौर्य की पत्नी उसको छोड़कर कई साल पहले ही चली गई थी। नत्थू मौर्य के कोई संतान भी नहीं थी। नत्थू मौर्य तीन भाई थे इनके पास सिर्फ दो बीघा जमीन थी। नत्थू के बाकी भाई और भतीजे दिल्ली-हरियाणा में रहकर नौकरी करते हैं। यहां नत्थू अकेला रहता था। पेट भरने के लिए यहां-वहां से रोटी मांगकर खाया करते थे। सोमवार दोपहर नत्थू मौर्य ने बगरैन के पास बरेली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। नत्थू के परिवार के लोग भी आ गए। बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed