{"_id":"591745484f1c1b8e1f850862","slug":"department-of-food-security-seized-counterfeit-grease-of-mustard","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने सरसों के नकली तेल की खेप पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सरसों के नकली तेल की खेप पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था दो हजार लीटर तेल
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामारी कर बिक्री के लिए ले जाए जा रहे नकली सरसों के तेल की खेप पकड़ी है। बरामद तेल करीब दो हजार लीटर है। इसके सेंपल लिए गए हैं। सेंपल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। छापामार कार्रवाई से मिलावट का धंधा करने वालों में हड़कंप है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल को शनिवार को सूचना मिली कि नकली सरसों के तेल की खेप को बिक्री के लिए बोलेरो पिकअप से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने बोलेरो पिकअप की घेराबंदी कर ली। म्याऊं के पास पिकअप को रोक लिया। इसमें सरसों के तेल के 11 ड्रम भरे हुए थे। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा कि तेल नकली था। इसके बाद तेल के सेंपल लिए गए। बरामद तेल करीब दो हजार लीटर है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। तेल की गुणवत्ता के बारे में प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।