{"_id":"58e920534f1c1bac2b5b4656","slug":"demanded-in-front-of-dm-housing-demolition-in-wazirganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास के सामने जाम लगाया, वजीरगंज में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम आवास के सामने जाम लगाया, वजीरगंज में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकानें हटाने के लिए महिलाओं का आंदोलन तेज, कई स्थानों पर हंगामा किया
मीराजी चौकी इलाके की महिलाओं ने शनिवार को शराब की दुकान हटाने के लिए आंदोलन और तेज कर दिया। यहां की महिलाओं ने शुक्रवार को दुकान पर हंगामा करने के बाद शनिवार को डीएम आवास के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं, वजीरगंज के ग्राम कंजुआ में शराब की दुकान बंद करने लिए महिलाओं ने तोड़फोड़ की। उझानी में कछला रोड बाजार से भी शराब की दुकान हटवाने की मांग करते हुए महिलाओं ने आंदोलन शुरू कर दिया।
शहर में शराब की दुकान बंद कराने के लिए मुहल्ला मीराजी चौकी की महिलाओं ने लगभग तीन घंटे तक डीएम आवास के सामने हंगामा किया और जाम लगा दिया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ सिटी और नगर मजिस्ट्रेट ने महिलाओं को दो दिन का आश्वासन देकर शांत कराया। पिछले दिनों महिलाओं ने प्रदर्शन कर मीराजी चौकी के पास चल रही शराब की दुकान बंद करा दी थी। शुक्रवार को दुकान फिर खुल गई तो हंगामा किया और शनिवार को पूरी तरह से दुकान बंद कराने की मांग को लेकर डीएम आवास पर पहुंच गईं। डीएम पवन कुमार नहीं मिले तो उन्होंने आवास के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। इस पर नगर मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव और सीओ सिटी महिला पुलिस के साथ पहुंच गए। वार्ता के बाद समझाबुझाकर जाम खुलवाया। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान ने इलाके को नरक बना दिया है।
वजीरगंज के कंजुआ में शराब की दुकान पर धावा
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव कंजुआ में शनिवार दोपहर दर्जनों महिलाओं ने हाथों में लाठी डंडे लेकर शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। महिलाओं ने यहां से शराब सेल्समैन को दौड़ा दिया। इसके बाद दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। खबर मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। बाद में एसडीएम बिसौली आरडी राम भी वजीरगंज थाने पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को समझाया।
विज्ञापन
गांव कंजुआ में देसी शराब की दुकान काफी दिन से चल रही है। जिले भर में शराब की दुकानों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन की चिंगारी शनिवार को कंजुआ भी पहुंच गई। दोपहर के वक्त गांव के दर्जनों महिलाओं ने दुकान पर धावा बोल दिया। उनकी मांग गांव से शराब की दुकान को हटाने की थी। महिलाओं का आरोप था कि गांव में शराब की दुकान होने से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे पहले भी गांव के लोगों ने लिखित में दुकान हटाने की मांग की थी। कोई सुनवाई नहीं हुई। दुकान पर धावा और तोड़फोड़ की सूचना पर एसडीएम आरडी राम वजीरगंज थाने पहुंचे। उन्होंने यहां गांव के लोगों और शराब ठेकेदार के लोगों को बुलाया। एसडीएम ने गांव के लोगों को समझाया कि जहां भी शराब की दुकान हटाने की मांग हो रही है, उन सब जगहों के बारे में रिपोर्ट भेजी गई है। इस संबंध में जब तक कोई आदेश नहीं मिलता दुकान चलती रहेगी। इसके बाद लोग शांत हो गए।
महिलाओं ने शराब की दुकान को घेरा, सेल्समैन से नोकझोंक
उझानी (बदायूं)। हाथों में डंडे लेकर शराब की दुकान पहुंची महिलाओं ने शटर गिराने की कोशिश की तो उनकी सेल्समैन से नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामा करने के बाद उन्होंने कोतवाली की ओर रुख कर दिया। दुकान हटवाने के लिए प्रभारी निरीक्षक से शिकायत की। पुलिस और कारोबारियों के मैनेजमेंट के समझाने पर मामला हालांकि शांत हो गया लेकिन इसे लेकर बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
कछला रोड बाजार से शराब की दुकान हटवाने की मांग करते हुए मौके पर पहुंचीं महिलाओं ने खुद ही शराब की दुकान का शटर गिराने शुरू किया तो लोगों का जमघट लग गया। महिलाओं और सेल्समैन के बीच नोकझोंक हो गई। महिलाओं के हंगामा करने की भनक पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सेल्समैन ने अपने मैनेजमेंट के लोगों को भी बुला लिया। पुलिस ने उस वक्त तो मामला शांत कर दिया लेकिन महिलाओं का गुस्सा बरकरार रहा। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक गोपीचंद्र यादव को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया- दुकान के पास ही शिव मंदिर भी है। प्रभारी निरीक्षक ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को यह कहते हुए समझा दिया कि वह जांच कर कार्रवाई करेंगे। शराब के कारोबारियों ने भी पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। शराब कंपनी के महाप्रबंधक पंकज सक्सेना ने बताया कि दुकान सालों से संचालित है। मंदिर काफी दूर है। हंगामा और नोकझोंक की वजह से बाजार में भी अफरातफरी का माहौल रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं में देवकी, कुंवरवती, कमलेश, माया देवी, रीना, बीना देवी, मीरा, श्यामा, लौंगश्री, जसोदा, कमला, ओमवती और राजवती आदि शामिल थीं।
पुलिस ने हटवाया मछली बाजार
उझानी। कछला रोड बाजार में गोशाला मोड़ के पास शराब की दुकान के नजदीक मछली बाजार लगता रहा है। रोजाना की कई लोग मछलियां बेचते हैं लेकिन दो दिन पहले पुलिस ने मछली बाजार को हटवा दिया था। मछली बाजार से ताल्लुक रखने लोग इससे आहत दिखे। उन्होंने रोजी-रोटी का संकट बताकर बाजार लगाने की अनुमति भी मांगी लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। जानकारों की मानें तो मछली बाजार हटाए जाने के बाद ही महिलाएं कहनी लगी थीं कि पुलिस को शराब की दुकान भी बंद करा देनी चाहिए।