{"_id":"58c9923d4f1c1b194132a182","slug":"death-of-student-veerpal-due-to-throat-stroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबने से हुई थी छात्र वीरपाल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबने से हुई थी छात्र वीरपाल की मौत
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र वीरपाल की मौत गला दबने से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। इसके बावजूद बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि अब यह साफ हो गया है कि छात्र की हत्या की गई है। बकौल पुलिस, कातिल वीरपाल के जान-पहचान के हो सकते हैं। कोतवाली क्षेत्र के गनगोला निवासी सत्यपाल पाली का 20 वर्षीय पुत्र वीरपाल होली पर रात करीब आठ बजे गांव में डीजे पर हो रहा कार्यक्रम देखने गया था। वह वहीं से गायब हो गया। वीरपाल हाईस्कूल का छात्र था। अगले दिन उसका शव एसकेएम इंटर कालेज के पीछे से मिला था। मृतक के भाई नरेश पाल ने वीरपाल की हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार वीरपाल की मौत गला दबने और दम घुटने से हुई है। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि वीरपाल के हत्यारे उसके परिचित भी हो सकते हैं। इसलिए पूरी तरह से तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन