{"_id":"58c993434f1c1b6b3732bafd","slug":"dead-girl-fear-of-murder-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत मिली किशोरी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृत मिली किशोरी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय दलित किशोरी का शव उसके घर में पड़ा पाया गया। लड़की के पिता ने गांव के युवक पर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लड़की के पिता के अनुसार मंगलवार की सुबह उनकी बेटी मृत हालत में मिली। उसके गले में दम घोटने के निशान भी दिख रहे थे। उनका आरोप है कि गांव का ही नन्हें यादव ने मंगलवार रात को उनके घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का मुआयना किया। कुछ अन्य लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की गई। जरीफनगर के एसओ नरेश पाल सिंह यादव ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर हत्या और बलात्कार की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक स्थिति पता लग सकेगी।
विज्ञापन