{"_id":"56f57e8b4f1c1b3473f14fab","slug":"dbangi-of-inspector-in-the-impaired-environment-kbulpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की दबंगई से कबूलपुरा में बिगड़ा माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा की दबंगई से कबूलपुरा में बिगड़ा माहौल
ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
दबंगई
- फोटो : अमर उजाला
हुरियारों को पीटा, फोड़ डाला डीजे, इलाके में तनाव
पीएसी समेत उच्चाधिकारियों ने संभाले हालात
कोतवाली के दरोगा वेद प्रकाश गुप्ता की दबंगई से शहर के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्र कबूलपुरा में हालात बिगड़ गए। दरोगा ने पहले डीजे पर डांस कर रहे हुरियारों को पीटा फिर डीजे भी फोड़ दिया। इससे लोग गुस्सा उठे और पुलिस पर हमलावर हो गए। भीड़ का गुस्सा देखकर दरोगा और साथ गए सिपाही मौके से भाग गए। होने की वजह से तनाव फैल गया।
कोतवाली में तैनात दरोगा वेद प्रकाश गुप्ता सुबह करीब 10 बजे कबूलपुरा पहुंचे। यह इलाका मिश्रित आबादी का और संवेदनशील है। आरोप है कि दरोगा वेद प्रकाश गुप्ता ने मंदिर के पास डीजे पर डांस कर रहे हुरियारों की पिटाई करते हुए डीजे फोड़ दिया। लोगों को यह नागवार गुजरा। महिलाएं भी दरोगा के विरोध में घरों से निकल आईं और आसपास के लोगों ने दरोगा और उनके साथ आए सिपाहियों को घेर लिया। इस दौरान हाथापाई भी हुई। लोगों का गुस्सा देखते हुए दरोगा सिपाहियों समेत वहां से भाग निकले। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
खबर मिलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। मौके पर भीड़ बढ़ती जा रही थी। साथ ही माहौल में तल्खी बढ़ती जा रही थी। माहौल में शांति बनाए रखने के लिए पीएसी को भी बुला लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव और सीओ सिटी वंशराज यादव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने लोगों को किसी तरह से समझाबुझा कर शांत किया। लोग दरोगा को निलंबित किए जाने की मांग कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि दरोगा वेद प्रकाश गुप्ता का नाता लंबे समय से विवादों से जुड़ा रहा है। माना जाता है उन्हें एक बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त है इसलिए कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
मामला जानकारी में आया है। इसकी पड़ताल कराई जा रही है। पता लगा है कि कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। अगर दरोगा ने बेवजह डीजे सिस्टम में तोड़फोड़ की है तो इसकी पड़ताल कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल यादव, एसपी सिटी