{"_id":"febe8acf09d0f74fe17ef1086ae214a0","slug":"dataganj-and-in-nagrjuna-fir-20-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज और नागरझूना में 20 लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दातागंज और नागरझूना में 20 लोगों पर एफआईआर
बदायूं
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दातागंज और नागरझूना में 20 उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इन लोगों पर बकाया में कनेक्शन काट दिए जाने के बावजूद लाइन जोड़ लेने का आरोप है। इसके अलावा शहर और दातागंज में 26 कनेक्शन और काट दिए गए हैं।
हाल ही स्थानांतरण पर आए बिजली वितरण केंद्र द्वितीय के एक्सईएन हरकेश के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत एसडीओ कृष्ण कुमार और जेई नैन पाल ने कठोर कार्रवाई करते हुए दातागंज में 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई। इन पर 4.50 लाख रुपये बकाया हैं। यहां डेढ़ लाख रुपये की वसूली भी की गई7 इसके अलावा बकाया में 14 कनेक्शन और काटे गए हैं। इधर, एसडीओ सदर छैल बिहारी ने बताया कि शहर में 12 लोगों के 3.36 लाख के बकाया में कनेक्शन काटे हैं।