फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crushed by truck Woman's death

ट्रक से कुचल कर महिला की मौत

Sun, 28 Feb 2016 11:34 PM IST
वजीरगंज (बदायूं)
वजीरगंज (बदायूं) Updated Sun, 28 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे में बिल्सी तिराहे पर शराब से भरे ट्रक से कुचल कर मोरवती नाम की महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को मय चालक हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।
संभल के थाना कुढ़ फतेहगढ़ निवासी मोरवती (50) पत्नी हंसराज की वजीरगंज में रिश्तेदारी है। रविवार को वह अपने दामदा राहुल के साथ रिश्तेदारी में जाने के लिए वजीरगंज आई थीं। बिल्सी तिराहे पर टेंपो से उतरने के बाद मोरवती सड़क पार कर रही थी तभी बिसौली की ओर से आ रहे शराब भरे ट्रक ने मोरवती को कुचल दिया। ट्रक का पहिया सिर से उतरने की वजह से उनकी मौके पर मौत हो र्ग। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ट्रक को मय चालक के हिरसात में ले लिया है।
विज्ञापन

मोरवती के पति हंसराज चंड़ीगढ़ में नौकरी करते हैं। उनको खबर भी दे दी गई है। परिवार वालों ने हंसराज के आने से पहले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इसके चलते रविवार तो मोरवती के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उनके बाकी परिवार वाले यहां पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed