बिनावर में बाइक सवार दंपति से दिनदहाड़े लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति से लूटपाट की। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बिनावर थाने के गांव मोहम्मदी निवासी मोरपाल शुक्रवार को अपनी पत्नी पूनम के साथ बाइक से बिनावर आया था। शाम करीब चार बजे वह गांव लौट रहा था। बाइक जैसे ही बरेली-मथुरा हाईवे से निकल कर मोहम्मदी मोड़ पर पहुंची बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोर सिंह को तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने मोर सिंह से मोबाइल, नकदी और उसकी पत्नी से सोने के कुंडल लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। एसओ ओमकार सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।