फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Complaint The young man 's head boil

शिकायत करने पर युवक का सिर फोड़ा

Sat, 20 Jun 2015 07:12 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Sat, 20 Jun 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन

खेत से मक्का की मुठिया तोड़कर ले जाने की शिकायत करने पर गांव के कुछ लोगों ने ने घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इस पर पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घायल बृजपाल निवासी ग्राम सुकर्रा ने बताया कि उसके मक्का के खेत से गांव के चरन सिंह, जमुना सिंह, वीरेंद्र और वीरपाल जबरिया दो बीघा खेत की मुठिया तोड़कर ले गए। जब इस पर एतराज जताया तो दबंगों ने उसे पीटा। घर में घुसकर सिर फोड़ दिया। दबंगई के कारण गांव के किसी व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। अब हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गांव में खुलेआम तमंचा लेकर घूम रहें हैं। पीड़ित ने एसएसपी से सुरक्षा की भी मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed