फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   coart-ka-nirnay

जानलेवा हमले में कैद, जुर्माना

Thu, 22 Jan 2015 11:52 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 22 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
coart-ka-nirnay
न्यायालय
विज्ञापन
संख्या नौ अपर सेशन जज अहमद उल्ला ने जानलेवा हमला के मामले में नामजद आरोपी को पांच साल कैद सहित दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
घटना थाना बिसौली क्षेत्रांतर्गत पिंडारा गांव की है। 13 अक्तूबर 2011 को सचिन अपने चाचा सुरजीत के साथ गांव से बिसौली जा रहे थे। शाम चार बजे जब से लोग धर्मशाला के पास पहुंचे, तभी पीछे से गांव का त्रिमल और उसका भाई मनोज आ गए। आरोपी त्रिमल ने मनोज को उकसाते हुए कहा कि सचिन को गोली मार दे। इस पर मनोज ने सचिन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जो उसकी पीठ में लगा। विवेचना के दौरान तमंचा की बरामदगी न होने के चलते त्रिमल के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की। दोनों पक्षों की सुनवाई उपरांत जज ने जानलेवा हमला करने  के लिए उकसाए जाने के आरोप में दोषी त्रिमल को पांच साल कैद तथा 10 हजार रुपये जुर्माना का दंड  दिया। जुर्माना की आधी रकम क्षतिपूर्ति बतौर सचिन को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed