फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History-sheeter assaulted a person and attempted to run them over with a vehicle.

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने मारपीट कर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

Sun, 30 Aug 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter assaulted a person and attempted to run them over with a vehicle.
कानपुर। नौबस्ता में हिस्ट्रीशीटर ने मामूली बात पर सगे भाइयों और उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पिस्टल की बट से हमला कर चार पहिया गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

न्यू श्याम नगर निवासी अमर सिंह भदौरिया ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे भाई अविनाश नौबस्ता बाइपास पर था। गल्ला मंडी निवासी हर्ष द्विवेदी भाई देव, साथी आरव मिश्रा व अन्य के साथ वहां पहुंचा और सिगरेट लाने को कहा। इंकार पर गाली गलौज करने लगा। वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर हर्ष ने पिस्टल निकाल कर उनके सिर पर बट से हमला कर दिया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर हर्ष द्विवेदी, उसके भाई समेत अन्य पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाश में दबिश दी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed