फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   clash between tempo and tanker , one died

टेंपो-टैंकर की टक्कर में एक की मौत, आठ लोग घायल

Tue, 22 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 22 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
clash between tempo and tanker , one died
टेंपो-टैंकर की टक्कर में एक की मौत, आठ लोग घायल 
टेंपो और टैंकर की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में टेंपो चालक की मौत हो गई। टेंपो में सवार चार बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

उझानी के मोहल्ला अहिर टोला निवासी राकेश (50) टेंपो चलाता है। मंगलवार शाम वह सवारियां लेकर उझानी से बदायूं की ओर जा रहा था। हाईवे पर बदायूं-उझानी के बीच गांव जजपुरा के पास बदायूं की ओर से आ रहे टैंकर  से टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में राकेश की मौके पर मौत हो गई। टेंपो में सवार सिविल लाइंस के गांव शेखूपुर निवासी गुलशन पुत्र केहरी, ममता पत्नी सोबरन, सोबरन पुत्र नत्थू, प्रेमवती पत्नी प्रेम सिंह, सोबरन के तीन बच्चे निधि, मोनिका, शिवम और उझानी के बहादुरगंज निवासी बाबूराम पुत्र राम सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को रोड से हटवाया। तब यातायात सामान्य हो सका। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। टेंपो और टैंकर को पुलिस ने कब्जे में लेेकर राकेश के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed