फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civil Lines SOS and Headmahrir suspended

सिविल लाइंस एसओ और हेडमोहर्रिर निलंबित

Fri, 22 Sep 2017 11:44 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 22 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Civil Lines SOS and Headmahrir suspended
police
देवेश सिंह को मिला सिविल लाइंस थाने का चार्ज      
विज्ञापन

राजपत्रित अधिकारियों का नाम मुकदमे में शामिल करने का मामला  

कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर और अधिकारियों को गुमराह करने के मामले में एसएसपी चंद्रप्रकाश ने सिविल लाइंस एसओ नरेश यादव और हेड मोहर्रिर अयूब खां को निलंबित कर दिया है। अब इस मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच करेगी। सिविल लाइंस का चार्ज देवेश सिंह को सौंपा गया है।  
 कोतवाली के चाहमीर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र धींगड़ा के बड़े बेटे सचिन पर हुए जानलेवा के मामले में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी सुभाष बतरा ने कोर्ट में चार साल पहले हाईकोर्ट में एक रिट दायर की थी। इस मामले में कोर्ट ने सिविल लाइंस पुलिस को जिला अस्पताल के वर्तमान सीएमएस डॉ. आर.एस यादव, एसीएमओ डॉ हरपाल सिंह, डॉ. एके पाराशर को छोड़ व्यापारी वीरेंद्र धींगड़ा, उनकी पत्नी सीमा सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। 15 सितंबर को सिविल लाइंस एसओ ने बिना किसी अधिकारी को सूचना दिए राजपत्रित अधिकारियों का नाम मुकदमे में शामिल कर दिया। 
विज्ञापन

इसी के चलते सरकारी डॉक्टरों की फजीहत कर उनका नाम मुकदमे में शामिल और अधिकारियों को गुमराह करने के मामले में 16 सितंबर को एसएसपी चंद्रप्रकाश ने जांच बैठाई। एसपी सिटी कमल किशोर ने सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव को इसकी जांच दी। जांच रिपोर्ट शुक्रवार को एसएसपी चंद्रप्रकाश के पास पहुंची तो उन्होंने एसएसआई नरेश यादव और हेडमोहर्रिर अयूब खां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोट.....
कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर सरकारी डॉक्टरों का नाम मुकदमे में शामिल किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइंस एसओ नरेश यादव और हेड मोहर्रिर अयूब खां को निलंबित कर दिया है।  
-चंद्र प्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed