फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Child death due to drowning in swimming pool, murder charges

स्वीमिंग पूल में डूबने से बालक की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं। Updated Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Child death due to drowning in swimming pool, murder charges
Swimming Pool - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के साथ नहाने गया था 10 साल का बालक      
विज्ञापन

 दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गए 10 साल के बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर शहर में मीरा सराय स्थित एक स्वीमिंग पूल में हुई। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।      

सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला चित्रांश नगर निवासी राम निवास का 10 साल का बेटा विवेक अपने दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर मीरा सराय स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। स्वीमिंग पूल में वह डूबने लगा। किसी तरह से उसे निकाला गया। दो लोग विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग गए। यहां विवेक की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद विवेक के परिवार वालों को खबर दी गई। शाम को वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार वाले विवेक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि अगर कोई तहरीर आती है तो मामले में पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed