{"_id":"58cadd684f1c1b443732a383","slug":"chemist-husband-arrested-in-lakshmi-massacre","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी हत्याकांड में केमिस्ट पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्ष्मी हत्याकांड में केमिस्ट पति गिरफ्तार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर में पड़ा मिला मिला था विवाहिता का शव
मृतका की सास समेत जेठ पुलिस की पकड़ से दूर
साहूकारा मोहल्ले में 12 दिन पहले विवाहिता की बेरहमी से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी पति केमिस्ट शलभ राज वार्ष्णेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे कोतवाली में पूछताछ भी की। उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी केमिस्ट शलभ राज वार्ष्णेय की 38 वर्षीय नि:संतान पत्नी लक्ष्मी का शव उसी के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला था। उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लक्ष्मी की मौत की वजह सिर की हड्डी टूटने और गला दबाने से सामने आई थी। मृतका के भाई मथुरा जिले में छाता कस्बा निवासी उत्तम चंद्र ने लक्ष्मी के पति शलभ, उसके जेठ लोकेंद्र और सास सरोज को दहेज हत्या में नामजद कराया था। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि शलभ को बाईपास से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह बस के इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने घटनाक्रम को लेकर शलभ से पूछताछ भी की। बता दें कि घटना से एक दिन पहले शलभ ने अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी-समारोह में हिस्सा लिया था। उसी दौरान दंपति के बीच कहासुनी हो गई थी। हत्याकांड में नामजद सरोज और उसका बेटा लोकेंद्र अभी फरार है।
महिला आयोग में पहुंच चुका है मामला
उझानी। मृतका लक्ष्मी के भाई उत्तम चंद्र ने घटना के चार दिन आरोपियों की शिकायत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को भेज दी गई थी। उन्होंने नामजदों पर हत्या से पहले लक्ष्मी को अमानवीय यातनाएं देने और उन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप भी लगाया था। उत्तम चंद्र ने बताया कि वह अपनी बहन के कातिलों को कठोर सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगा।