{"_id":"58810d804f1c1b9a25efe901","slug":"bus-and-canter-accident-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से भिड़ी बारातियों की बस, दो की मौत, 19 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर से भिड़ी बारातियों की बस, दो की मौत, 19 घायल
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
कैंटर से भिड़ी बारातियों की बस, दो की मौत, 19 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं-मेरठ हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव सबदलपुर के पास बारातियों से भरी बस और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। 11 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार शाम हुआ। बारात बरेली से सहसवान जा रही थी।
बरेली के मोहल्ला पूरनमल निवासी इमरान की शादी सहसवान के मोहल्ला काजी टोला के बब्बू की बेटी से तय हुई थी। गुरुवार को बारात सहसवान के लिए निकली। मुजरिया थाना क्षेत्र में सबदलपुर गांव के पास सामने से आ रहा कैंटर बारातियों से भरी बस से भिड़ गया। हादसे में बस के परखचे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मुजरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मरने वालों में एक बस चालक मढ़ीनाथ निवासी रमेश शर्मा शामिल है। दूसरे की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद गमगीन माहौल में परिवार वालों ने इमरान का निकाह करा दिया।
हादसे में सुलेमान (25), फरीन (17) पुत्री तस्लीम, शाहिद (50), आयशा (40) पत्नी तस्लीम, नावेद (42), नन्ही (30), अख्तरी (60), अमर (30), शमा (25), भूरी (40), सलमा (32), तैयबा (25), सलीम (35), अकमल (30) और कैंटर चालक बिनावर थाने के मलगांव निवासी धर्मेंद्र घायल हो गए। घायल 11 बारातियों की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गमगीन माहौल में परिवार वालों ने इमरान का निकाह करा दिया। खबर मिलने पर बरेली से भी परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर है।