{"_id":"57f266264f1c1b093426f7ee","slug":"burglars-pastry-grocery-made-goods-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने हलवाई और किराने की दुकानों से माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने हलवाई और किराने की दुकानों से माल उड़ाया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्टेशन के पास अढौली मोड़ पर रविवार रात की घटना
रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने हलवाई और किराने की दुकानों को निशाना बना लिया। छत के रास्ते अंदर घुसे चोर नकदी समेत सामान समेट ले गए। हलवाई की दुकान की गुल्ल्क की रेजगारी को चोरों ने छत पर ही फेंक दिया। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को भी घटना से अवगत कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी खुशाली की मिष्ठान की दुकान रेलवे फाटक मोड़ पर है। मिष्ठान की दुकान में छत से जीना के रास्ते घुसे चोर गुल्लक और बर्तनों को समेट ले गए। गुल्लक और उसकी रेजगारी चोरों ने दुकान की छत पर ही फेंक दी लेकिन रुपये गायब थे। तड़के दुकान खोलने पर खुशाली को चोरी की भनक लगी तो उसने कोतवाली जाकर पुलिस को अवगत कराया। चोरों ने मिष्ठान की दुकान के नजदीक की बेनीनगला निवासी उरमान सिंह की किराना की दुकान से भी करीब चार हजार रुपया और सामान चुरा लिया।
चोरी की भनक लगते ही आसपास इलाके के लोगों का भी मौके पर जमघट लग गया। दुकानदारों के साथ उन्होंने आसपास इलाके को भी खंगाला लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी दोनों दुकानों को मुआयना किया। चोरी के शिकार दुकानदारों ने एक ही तहरीर लिखकर कोतवाली पुलिस को सौंप दी लेकिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।