{"_id":"581b514d4f1c1b0e57437597","slug":"brother-in-law-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले का शव ला रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले का शव ला रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
साले का शव ला रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात से साले का शव एंबुलेंस से लेकर लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रास्ते में अचानक बेकाबू होकर एबुंलेंस पेड़ से टकराने पर ये हादसा हुआ। जीजा-साले के शव गुरुवार को गांव लाए गए तो कोहराम मच गया।
सहसवान थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर ऊंधा निवासी अतर सिंह (45) पुत्र रामसिंह अपने साले रमेश 35 पुत्र पाती निवासी ग्राम कुंवरगांव चंदौसी के साथ गुजरात के आनंद शहर में फल व सब्जी बेचने का कार्य करते थे। सोमवार की रात बीमारी के चलते रमेश की मौत हो गई। अतर सिंह रमेश के शव को एंबुलेंस से लेकर गांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि लंबा रूट होने के कारण चालक को झपकी आ गई। चित्तौड़गढ़ के पास मंगलवार की रात एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई। हादसे में अतर सिंह को गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहां बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद जब जीजा-साले के शव गांव लाए गए तो कोहराम मच गया। परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे। अचानक हुई दो मौत ने परिजनों का हाल बेहाल कर दिया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
लोग कह रहे थे कि ये होनी ही है कि शव को लाने वाले अतर खुद हादसे का शिकार हो गए और उनका भी गांव में शव आया। गांव के लोग भी इस अनहोनी से हतप्रभ हैं। उन्हें सहसा विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा भी हो चुका है।