फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP District president's uncle killed in Binavar

बिनावर में भाजपा जिलाध्यक्ष के चाचा की हत्या

Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घर के आंगन में खून में लथपथ पड़े मिले नंदराम
बरेली ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

 थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के रिश्ते के चाचा नंदराम शाक्य की बुधवार रात हत्या कर दी गई। उनके सिर पर किसी वजनदार चीज से प्रहार किया गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हेड इंजरी बताई गई है। मृतक के पुत्र धर्मवीर की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि, पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। नंदराम हसनपुर न्याय पंचायत के बसपा के सेक्टर प्रभारी भी थे। 
बिनावर थाने के गांव कादराबाद निवासी नंदराम (50) दो बार गांव के प्रधान रह चुके थे। वह भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के पिता नेतराम के तहेरे भाई थे। बुधवार रात नंदराम घर के आंगन में सोए थे। परिवार के लोग कमरों में थे। उनके दो बेटे छत पर सो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे नंदराम का पुत्र धर्मवीर जागा तो देखा कि नंदराम खून में लथपथ पड़े थे। उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें थीं। रात में ही परिवार वाले नंदराम को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

बिनावर पुलिस ने मामले में धर्मवीर की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। परिवार वालों की मानें तो उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हेड इंजरी का होना बताया जा रहा है। अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामले में पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के परिवार वालों ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है। विवेचना के बाद ही सच सामने आ सकेगा। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
-ललित मोहन, एसओ बिनावर
बिना किसी आहट के दिया वारदात को अंजाम
बिनावर। नंदराम पर हमला काफी सावधानी और सफाई से किया गया। हमले के दौरान कोई आहट भी नहीं हुई। सिर में किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया गया। नंदराम के सिर की हड्डी हमले में चकनाचूर हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि मौके पर हत्या में प्रयुक्त कोई औजार भी नहीं मिला। चेहरे पर भी चोटों के निशान हैं। घटना के बाद एसओ ललित मोहन ने मौका मुआयना करने के बाद परिवार वालों के साथ गांव के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।
बसपा ने की हमले की निंदा, मुआवजे की मांग
बदायूं। बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने नंदराम शाक्य की हत्या को लेकर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडे, माफिया और अपराधी निरंकुश हैं। मांग की है कि मृतक के परिवार वालों को 20 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए।
एसएसपी से मिले बसपा विधायक सिनोद
बदायूं। दातागंज के बसपा विधायक सिनोद शाक्य ने नंदराम की हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसएसपी सुनील सक्सेना से मुलाकात की। सिनोद शाक्य ने कहा कि नंदराम बसपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे। अगर जल्द उनके हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी। 

सपा सरकार में अपराधी बेकाबू: हरीश
बदायूं। नंदराम शाक्य की हत्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने सपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनके चाचा की हत्या हुई है, इसके बावजूद पुलिस इसे हादसा साबित करने पर तुली हुई है। हरीश शाक्य ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा बिनावर थाने का घेराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed