{"_id":"58f4fe674f1c1b3874471900","slug":"bikers-aboard-40-000-looted-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 40 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 40 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शहर में विद्यावती कॉलेज के पास दिन दहाड़े वारदात
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े शहर में विद्यावती कॉलेज के पास रिक्शा सवार महिला से पर्स लूट लिए। इसमें 40 हजार रुपये के साथ मोबाइल फोन और बैंक पासबुक थीं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाने की मधुवन कॉलोनी निवासी संतोष राठौर के बेटे की 23 अप्रैल को शादी है। संतोष राठौर सोमवार को बाजार से खरीदारी करके रिक्शे से घर लौट रहीं थीं। रास्ते में मधुवन कॉलोनी की ओर जाने वाले रोड पर विद्यावती कॉलेज के पास बाइक सवार दो युवक संतोष राठौर के पास पहुंचे। मौका पाकर उनके हाथ से पर्स लूट लिया। पर्स में 40 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड और पासबुक थीं। विद्यावती की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।