फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike stolen from youth Recovered , fellow escapee

युवक से चोरी की दो बाइक बरामद, साथी फरार

Thu, 25 Jun 2015 07:55 PM IST
उझानी
उझानी Updated Thu, 25 Jun 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
करीब आठ दिन से चोरी की बाइक बरामदगी का चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने अमीरगंज के युवक के पास से चोरी की दो बाइक बरामद दिखाकर चालान कर दिया। उसका साथी फरार है।
विज्ञापन

बाइक चोरी में पकड़ा गया गया पन्नालाल कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरगंज का  नविासी है। पुलिस की मानें तो पन्नालाल ने अमीरगंज के मजरा मड़इयां निवासी राजू के साथ मिलकर दो बाइक चोरी कीं। राजू पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा लेकिन पन्नालाल से पूछताछ के बाद पुलिस ने बरामदगी की औपचारिकता पूरी कर उसका चालान कर दिया। पन्नालाल और राजू ने दोनों बाइक कहां से चुराई और उनका मालिक कौन है, पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस ने आठ दिन पहले जब धरपकड़ अभियान शुरू किया तो बसोमा निवासी दो मैकेनिक और एक कबाड़िया का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने कबाड़िया समेत मैकेनिकों से भी पूछताछ की थी। कबाड़िया की निशानदेही पर दरोगा एके सिंह ने खुदबुर्द बाइक का  इंजन और पार्ट्स भी बरामद किए थे लेकिन बाइक चोरी की पिक्चर में अब उनमें  से किसी का नाम शामिल नहीं है। उन्हें अगले दिन ही पुलिस ने हिरासत से भी  मुक्त कर दिया था। इधर, पुलिस का कहना है कि फरार राजू की तलाश में दबिश दी  गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed