{"_id":"58c992b84f1c1b741132c039","slug":"bike-rider-robbed-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को पीटकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक को पीटकर लूटा
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे युवक को रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और सरिया से पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने उसकी जेब से सेलफोन, नगदी, अंगूठी और सोने की चैन लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है। पुलिस को दी तहरीर में ज्ञान सिंह पुत्र नारायन सिंह निवासी जमालपुर पीयरी ने बताया है कि होली वाले दिन उसका पुत्र हरप्रसाद बाइक से रिश्तेदारों को लेने के लिए सहसवान आ रहा था कि पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी अवधेश, महीपाल, ब्रेश, अजयपाल ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया और उसकी जेब में रखा मोबाइल, 4900 रुपये, अंगूठी और गले की चैन छीनकर ले गए। पीडित ने 100 नंबर पर डायल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन