फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike Bhidin speed, killing one person

तेज रफ्तार दो बाइक भिड़ीं, एक व्यक्ति की मौत

Wed, 01 Mar 2017 12:02 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बिसौली-सहसवान रोड पर गांव नरैनी के पास तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर है।

उघैती थाने के गांव राजपुर निवासी सगे भाई चेतन (27), चोब सिंह (23) पुत्रगण कोमल सिंह बाइक से लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर बरेली के थाना सिरौली के गांव गुरगांव निवासी पूरन (38) पुत्र लाखन सिंह नरैनी से बघौली की ओर जा रहा था। बिसौली-सहसवान रोड पर गांव नरैनी के पास की दोनों की तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में पूरन की मौके पर मौत हो गई। चेतन और चोब सिंह गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इनमें एक की हालत गंभीर है। पूरन सिंह के शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। उसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed