फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Beat teen killed

किशोर को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 22 Aug 2016 11:10 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Beat teen killed
किशोर को पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
बिनावर में बाजरे के खेत में जानवर घुसने पर ले ली जान
विज्ञापन

रविवार को पशु चराने घर से निकला था सुमित

 थाना क्षेत्र के गांव ढकिया गौटिया में बाजरे के खेत में जानवर घुसने से गुस्साए पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों से पीटकर 14 वर्षीय किशोर को मारा डाला। उसका शव नहर के पास फेंक दिया। किशोर की मां देवश्री की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
बिनावर थाने के गांव ढकिया गौटिया निवासी ट्रक चालक राजेश यादव का 14 वर्षीय बेटा सुमित यादव रविवार को घर से पशु चराने निकला था। शाम को पशु तो घर पहुंच गए, लेकिन सुमित नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वालों ने सुमित की तलाश की। उसका कुछ पता नहीं लगा। सोमवार को सुमित का शव ढकिया गौटिया-सिकरोड़ी गांव के पास नहर किनारे लटूरी के खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान के साथ एक आंख भी फूटी हुई थी। 
विज्ञापन

सुमित की मां देवश्री का आरोप है कि रविवार शाम सुमित पशुओं को लेकर घर लौट रहा था। पशु सिकरोड़ी गांव के जानबे आलम के बाजरे के खेत में चले गए थे। जानबे आलम ने अपने बेटे खालिद के साथ सुमित को पकड़ लिया और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। इससे सुमित की मौत हो गई। बाद में दोनों ने उसका शव नहर किनारे फेंक दिया। देवश्री की तहरीर पर पुलिस ने जानवे आलम और खालिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस के सामने आरोपी को पीटा, बिगड़ने से बचे हालात
बिनावर। सुमित का शव सिकरोड़ी गांव के पास नहर किनारे एक खेत में पड़ा होने की खबर पर ढकिया गौटिया गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ चुकी थी। इसी दौरान जानबे आलम भी वहां पहुंच गया। उसको देखकर ढकिया गौटिया के लोगों का गुस्सा भड़क गया। गांव के लोगों ने पुलिस के सामने ही उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एसओ ललित मोहन ने किसी तरह से हालात बिगड़ने से बचाए। मृतक और आरोपी अलग-अलग संप्रदाय के होने की वजह से कुछ समय के लिए पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

-----
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों गांवों में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। मृतक और आरोपी अलग-अलग पक्ष के होने की वजह से एहतियात से काम लिया जा रहा है।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed