फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Barrier of Malaga Railway crossing hit by collision

टक्कर मारकर तोड़ा मलगांव रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर

Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Barrier of Malaga Railway crossing hit by collision
टैंकर - फोटो : अमर उजाला
-बुधवार रात हुआ था हादसा, चालक सहित टैंकर पकड़ा           
विज्ञापन

गैस भरे टैंकर ने टक्कर मारकर मलगांव रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ दिया। हादसे में कोई अनहोनी नहीं हुई लेकिन उसके बाद डेढ़ घंटे तक बरेली-बदायूं रोड पर जाम लगा रहा। रेलवे गार्ड की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने भाग रहे चालक को टैंकर सहित पकड़ लिया। आरोपी चालक के खिलाफ आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।             

इलाहाबाद का रहने वाला विजय कुमार भारत गैस का टैंकर लेकर गुजरात से बरेली जा रहा था। बुधवार रात्रि करीब साढ़े 10 बजे रास्ते में बदायूं के मलगांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग पहुंचते ही अनियंत्रित हुए टैंकर ने बैरियर तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर लेकर भागने लगा। इस बीच गार्ड की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने भाग रहे चालक सहित टैंकर को पकड़ लिया। आरोपी चालक का कहना है कि रात होने के कारण उसे बैरियर नहीं दिखा। अचानक ब्रेक मारते ही असंतुलित होकर टैंकर बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। देर रात घटना के बाद आनन-फानन में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार और स्टेशन अधीक्षक पारस चंद्रा ने नया बैरियर की व्यवस्था करा दी। देर रात करीब 12 बजे तक फाटक बंद रहने से वाहनों की कतार लग चुकी थी। कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए इसलिए बैरियर ठीक न होने तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इससे बरेली-बदायूं रोड पर मलगांव फाटक के पास घंटों जाम लगा रहा। काफी वाहन फंसे रहे। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक विजय कुमार के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed