{"_id":"dddb95f357aaec352fe88a74bf7f9304","slug":"badaun-crime-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदिया के राजाराम की थी पेड़ से लटकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवदिया के राजाराम की थी पेड़ से लटकी लाश
सिलहरी/बदायूं।
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की खबर पढ़कर आए नवदिया सबलपुर के लोगों ने पेड़ से लटके मिले युवक की शिनाख्त गांव के ही विक्षिप्त राजाराम के रूप में की है। पुलिस ने इस युवक का पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात में अंतिम संस्कार भी करा दिया था।
दातागंज थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सबलपुर के डॉ. राजवीर, कोटेदार पति रामबाबू प्रधान पति देवपाल आदि गांव वालों ने अमर उजाला में मृतक के कपड़ों के रंग आदि के जानकारी के अनुसार यहां सिविल लाइंस थाने आकर मृतक की राजाराम मौर्य के रूप में शिनाख्त की। बाद में यह घर पहुंचे और राजाराम के पुत्र दिनेश को जानकारी दी। राजाराम के परिवार वाले भी गांव वालों के साथ थाना सिविल लाइंस पहुंचे और राजराम की पक्की शिनाख्त कर ली।
गांव वालों ने बताया कि राजाराम के परिवार परिवार में कई लोग विक्षिप्त हैं। इसके लिए इनके परिवार में इलाज आदि के अलावा तांत्रिक अनुष्ठान आदि भी होते रहते हैं। राजाराम विक्षिप्त होकर तरह-तरह की हरकतें करता और घर से भाग जाता था। इसलिए इसे घर में निगरानी में रखा जाता था। सोमवार को यह घर से निकल गया था। सोमवार को ही उसने दातागंज क्रासिंग के पास एक पेड़ पर फांसी लगा ली। मंगलवार को पुलिस ने पता लगने पर उसकी लाश उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात में लाश का अंतिम संस्कार करा दिया। बुधवार को अमर उजाला में कपड़े और स्वैटर आदि के रंगों की जानकारी के साथ खबर प्रकाशित हुई तो गांव के कुछ पढ़े लिखे लोगों ने आशंका के आधार पर यहां सिविल लाइंस थाने में आकर जानकारी ली। परिवार के लोंगों ने भी इसी आधार पर शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन
पिता और मां ने भी की थी आत्महत्या
गांववालों ने बताया कि राजाराम के पिता धारम सिंह भी मानसिक रूप से बीमार हो गए थे। 10-12 साल पहले उनकी मौत हो गई। करीब दो दशक पहले राजाराम की मां रंपा देवी भी इसी हालत में पहुंच गई थीं। उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। राजाराम का एक भाई मुंशी भी मानसिक रोगी है। वह पेड़ों पर चढ़कर कूदता है और तमाम अजीब हरकतें करता है। गांव वाले इस परिवार पर किसी बुरी आत्मा का साया मानते हैं।