Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Friend commits murder by stabbing victim in the stomach during a drinking party

Sonipat News: शराब पार्टी में दोस्त ने पेट में चाकू मारकर की हत्या

Thu, 12 Nov 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Friend commits murder by stabbing victim in the stomach during a drinking party
नोट :: गोरखपुर के जिला महराजगंज के लिए भी महत्वपूर्ण
विज्ञापन

- लिवान गांव स्थित किराए के मकान में वारदात, सब्जी काटने वाले चाकू से किया हमला, वारदात के बाद आरोपी भाग निकला
- डेढ़ माह से किराये पर रह रहा था कर्ण दाल फैक्टरी में भाई के साथ करता था काम
- यूपी के जिला महराजगंज के गांव जगन्नाथपुर का निवासी था कर्ण
फोटो :39: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में युवक को लेकर पहुंचे उनके दोस्त व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव लिवान में शराब पार्टी के दौरान टोंट कसने को लेकर हुए विवाद में कर्ण (22) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक दोस्त के पेट में सब्जी काटने वाला चाकू घोंप दिया था। घायल कर्ण को साथी अस्पताल लेकर जहां मृत घोषित कर दिया गया।
गांव लिवान के पास बनाए गए किराए के कमरे में उत्तर प्रदेश के जिला महराजगंज के गांव जगन्नाथपुर निवासी अर्जुन व उसका भाई कर्ण रहते थे। दोनों राई औद्योगिक क्षेत्र की दाल फैक्टरी में काम करते हैं। साथ ही दूसरे कमरे में नेपाल निवासी राजकुमार और धीरज भी किराये पर रहते हैं। बुधवार दोपहर कर्ण और राजकुमार शराब पार्टी कर रहे थे, इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया और राजकुमार ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर कर्ण के पेट में घोंप दिया। चाकू लगने से कर्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्ण को दो युवक दोपहर दो बजे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


-----
मौके से फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
हत्या की सूचना मिलने पर राई थाना प्रभारी यशबीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
परिवार के पहुंचने पर होगा पोस्टमार्टम
अर्जुन ने बताया कि कर्ण विवाहित थे और परिवार उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में रहता है। घर में दोनों भाई ही कमाने वाले थे। कर्ण के मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य सोनीपत के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में किया जाएगा।

-----

वर्जन
मृतक कर्ण के भाई अर्जुन के बयान पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। झगड़ा शराब पीने के दौरान हुआ ऐसा बताया गया है। आरोपी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
विपिन कादियान, एसीपी राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed