{"_id":"3a9a2eea450f8709713dd7a365372139","slug":"b-warrant-against-the-father-son-htyaropi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पिता-पुत्र के खिलाफ बी वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पिता-पुत्र के खिलाफ बी वारंट जारी
बदायूं।
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्सा व्यापारी सुभाष शर्मा की हत्या का आरोपी देश दीपक बजाज और उसका लड़का शशांक बजाज इसी सप्ताह बदायूं आ जाएंगे। इन दोनों पर 18500-18500 रुपये का इनाम था। हत्या और कातिलाना हमलों के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे दोनों को 27 जून को देरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया था। इस समय दोनों देहरादून जेल में हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोर्ट से बी वारंट हासिल करने के बाद इसे देरादून की कोर्ट में दाखिल कर दिया है।
शहर में एक मई की शाम बक्सा व्यापारी सुभाष शर्मा की सरेबाजार गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारी के परिवार वालों ने देश दीपक बजाज उसके लड़के शशांक बजाज और रिश्तेदार हरीश बजाज समेत चार लोगों को नामजद किया था। हरीश बजाज को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। शातिर पिता-पुत्र चकमा दे रहे थे। 27 जून को बदायूं की एसओजी टीम ने रायपुर पुलिस के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इन दिनों दोनों देहरादून जेल में हैं। बदायूं सीजेएम कोर्ट ने पुलिस ने दोनों को बदायूं लाने के लिए बी वारंट हासिल कर इसे देहरादून में दाखिल कर लिया है। प्रभारी कोतवाल भोलू सिंह भाटी ने बताया कि दोनों को इसी सप्ताह बदायूं ले आया जाएगा।