{"_id":"587f7dc84f1c1b3403f0092d","slug":"at-the-siege-of-villagers-miscreants-the-firing-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के घेरने पर बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों के घेरने पर बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो जरीफनगर।
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
- फोटो : अमर उजाला
हसनपुर टप्पा से भैंस चोरी कर ले जा रहे थे बदमाश
थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर टप्पा वैश्य से भैंस चोरी कर ले जा रहे बदमाशों को आहट होने पर ग्रामीणों ने घेर लिया। खुदको घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
जरीफनगर थाने के गांव हसनपुर टप्पा वैश्य में गांव का फरियाद मंगलवार रात अपने घेर में सो रहा था। रात में मौका पाकर चार बदमाश उसके घेर में घुस आए। बदमाशों ने दबे पांव फरियाद की एक भैंस खोल ली। वह भैंस को ले जा रहे थे। इसी दौरान आहठ होने पर फरियाद जाग गया। उसने शोर मचा गया। गांव के तमाम लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। घिरने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी और यहां से भाग निकले। गांव के लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है। बता दें कि गांव में अक्सर भैंस चोरी की घटनाएं होती हैं। सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं है।