फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people defrauded

Faridabad News: तीन लोगों से 8.76 लाख रुपये की ठगी

Sat, 10 Oct 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three people defrauded
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने तीन मामलों में 8,75,759 रुपये की धोखाधड़ी की है। सेक्टर-86 निवासी खुशबू ठाकुर ने शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर को व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से संदेश आया। भेजने वाले ने खुद को उनकी कंपनी का सीईओ रोहन पसारी बताया और अपनी प्रोफाइल पर सीईओ की तस्वीर लगाई हुई थी। उसने जरूरी काम बताते हुए भारतीय ग्राहकों के लिए गिफ्ट वाउचर खरीदकर भेजने को कहा। भरोसा करके खुशबू ने क्रेडिट कार्ड और वॉलेट कार्ड से कुल 4.40 लाख रुपये के वाउचर खरीदे और बताए गए व्हाट्सएप नंबर व ईमेल पर भेज दिए। बाद में उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन


सेक्टर-11डी निवासी संजय तेवतिया के साथ आठ अक्तूबर को ठगी हुई। उनके मोबाइल पर कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को गैस कंपनी का कर्मचारी बताया और मीटर बंद होने का डर दिखाकर व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। मोबाइल हैक हो गया और दो बैंक कार्ड से चार लेनदेन में कुल 2,99,780 रुपये कट गए। वहीं, सेक्टर-29 निवासी मैत्रेयी देबनाथ के बैंक खाते से छह अक्तूबर को चार लेनदेन में 1,35,979 रुपये निकल गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीनों शिकायतों पर साइबर अपराध सेंट्रल और बल्लभगढ़ थानों में आठ और नौ अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed