{"_id":"5a7d4540295845719d7373bb039f3e9d","slug":"arrest-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों से छेड़छाड़, पुलिस ने दो शोहदे धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरियों से छेड़छाड़, पुलिस ने दो शोहदे धरे
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विजय नगर इलाके की रहने वाली दो चचेरी-तहेरी बहनों की उम्र 16 और 14 साल है। दोनों मढ़ई चौक इलाके में ट्यूशन पढने जाती हैं। लोची नगला मोहल्ले का एक युवक मढ़ई चौक के पास मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। वह अपने एक साथी के साथ दोनों बहनों का कई दिन से पीछा कर रहा था। बुधवार को बड़ी बहन ने इस बारे में अपने पिता को बताया। पिता उनके साथ आया। रास्ते में दोनों युवकों ने किशोरियों से छेड़छाड़ कर दी। पिता ने इनमें एक को दबोच लिया। यहां मारपीट हो गई। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शोहदों को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं मिली थी।
छेड़छाड़ के आरोपी दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।-मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
पुलिस विभाग में फेरबदल, दो थानेदार बदले
बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में फेरबदल शुरू हो गया है। एसएसपी सौमित्र यादव ने एसओ इस्लामनगर को हटा दिया गया है। उनको एसएसआई उझानी कोतवाली बनाया गया है। सिविल लाइंस थाने की शेखूपुर चौकी पर तैनात एसआई अजीत प्रताप सिंह यादव को अलापुर थाने का चार्ज दिया गया है। अलापुर एसओ सीपी सिंह को यहां से हटाकर इस्लामनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो पंचायत चुनाव से पहले कुछ और भी थानों में फेरबदल हो सकता है।